सूरजपुर में रेत खदान की ई-नीलामी सम्पन्न — पारदर्शिता के साथ पूरी हुई निविदा प्रक्रिया, विपिन प्रसाद गुप्ता हुए चयनित

सूरजपुर जिले में रेत खदान की ई-नीलामी सम्पन्न
सूरजपुर जिले में खनिज शाखा द्वारा ग्राम नरेशपुर स्थित रेत खदान की ई-नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। पारदर्शिता के साथ आयोजित इस निविदा में कुल 26 आवेदक शामिल हुए, जिनमें से तकनीकी जांच के बाद 22 योग्य बोलीदाताओं के बीच लॉटरी की गई। अंततः बलरामपुर निवासी विपिन प्रसाद गुप्ता का चयन हुआ।
जिले की खनिज शाखा सूरजपुर द्वारा 12 नवंबर को ग्राम नरेशपुर रेत खदान की ई-नीलामी प्रक्रिया संपन्न की गई। इस प्रक्रिया में कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4 आवेदक तकनीकी रूप से अपात्र पाए गए। शेष 22 पात्र आवेदकों के बीच लॉटरी प्रणाली से चयन किया गया।
विपिन प्रसाद गुप्ता, निवासी बरपारा, तहसील भँवरपारा, जिला बलरामपुर को पोर्टल के माध्यम से चयनित बोलीदाता घोषित किया गया।
पूरी प्रक्रिया कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में खनिज अधिकारी राहुल गुलाटी और विभागीय टीम की उपस्थिति में संपन्न हुई।
इस दौरान सभी बोलीदाता उपस्थित रहे और नीलामी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न की गई।




