जांजगीर-चांपा

सर्पदंश से मृत गाय का विधि-विधान से अंतिम संस्कार, ईगल गौ सेवा समिति चाम्पा ने पेश की गौसेवा की मिसाल

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा

लोकेशन – चाम्पा, जांजगीर-चांपा

चाम्पा नगर के वार्ड क्रमांक 26 स्थित तहसील कार्यालय के पास उस वक्त शोक का माहौल बन गया, जब सर्पदंश के कारण एक गाय की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय सांप के काटने से गाय की हालत बिगड़ गई थी। स्थानीय लोगों और गौसेवकों ने तत्काल इलाज की व्यवस्था कराई, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद गाय को बचाया नहीं जा सका।

घटना की सूचना मिलते ही ईगल गौ सेवा समिति चाम्पा के सदस्य मौके पर पहुंचे और पूरी श्रद्धा एवं संवेदनशीलता के साथ धार्मिक विधि-विधान से गाय का अंतिम संस्कार कराया।

समिति के गौसेवकों ने कहा कि गौसेवा केवल जीवन रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि मृत्यु के बाद भी गौमाता को सम्मानपूर्वक विदाई देना हमारा नैतिक और धार्मिक दायित्व है।

इस दौरान आशीष बरेठ, नीलेश यादव, करण संगत, कान्हा पटेल, अमन यादव, लोकेश सिदार, राजीव यादव, गज्जू यादव, रोशन सिदार, रोशन यादव, युवराज सिदार, ऋतिक सिंह, ईशान बाजपेयी, सियाराम और गोलू यादव शुभम यादव की अहम भूमिका रही।

स्थानीय नागरिकों ने ईगल गौ सेवा समिति की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button