छत्तीसगढ़जशपुर

एसएसपी शशि मोहन सिंह की सख्ती का असर, नशे के तस्करों की कमर टूटी

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – जशपुर

जिले में एस एस पी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में, चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत, जशपुर पुलिस ने एक बार फिर नशे के सौदागरों पर बड़ा आघात किया है।

लोदाम के मंडी बैरियर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने झारखंड नंबर की एक पिकअप को रोका, वहीं तलाशी में वाहन से 100 बोरी अवैध कच्ची तंबाखू बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 11 हजार 360 रुपए बताई जा रही है। चालक गौतम भगत, निवासी सरना टोली जशपुर, के पास तंबाखू के किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। जिसपर पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 106 के तहत वाहन और पूरा माल जप्त कर लिया।

आपको बता दें कि जशपुर पुलिस पिछले 9 दिनों में लोदाम क्षेत्र से 471 बोरी अवैध तंबाखू पहले ही जब्त कर चुकी है।
थाना प्रभारी हर्षवर्धन चौरासे और उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त निर्देश है, कि नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर काम कर रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button