जांजगीर-चांपा

जांजगीर–चांपा में युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री का पुतला दहन

ब्यूरो – ऋतिक
स्थान – जांजगीर


राष्ट्रीय सचिव अमित सिंह पठानिया व जिला प्रभारी निखिलकांत साहू की मौजूदगी में हुआ युवा कांग्रेस सम्मेलन
जांजगीर–चांपा से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है।
आज जिले में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री अमित सिंह पठानिया जी, जिला प्रभारी एवं महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू जी सहित बड़ी संख्या में जिला एवं ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान संगठन को आगामी समय में और अधिक मजबूत करने, युवाओं को सक्रिय भूमिका में लाने तथा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने युवाओं से सड़क से सदन तक संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

इस दौरान मनरेगा बचाओ आंदोलन को लेकर भी विरोध दर्ज कराया गया। युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार मनरेगा को खत्म कर जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और मजदूर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

कार्यक्रम के पश्चात युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीटीआई चौक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया, जिसे कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार पर युवाओं की अनदेखी, बढ़ती बेरोजगारी, मनरेगा को खत्म कर वी बी जी राम जी को लाने और जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार नजरअंदाज करने के गंभीर आरोप लगाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button