दुर्ग

दुर्ग में पत्थर से कुचलकर हत्या, आठ आरोपी गिरफ्तार – पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

दुर्ग

शहर के ढीमरा पारा इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। रविवार तड़के करीब 3 बजे 40 वर्षीय संतोष आचार्य उर्फ नानू का शव सदर बाजार सराफा लाइन में खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे साफ है कि उसकी पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या की गई है।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। थाना प्रभारी तापेश नेताम ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और हालिया विवाद की कड़ी जुड़ी हो सकती है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विवाद के कुछ घंटे बाद हुई हत्या

जांच के दौरान सामने आया कि 7 नवंबर की दोपहर संतोष आचार्य का सदर बाजार वार्ड क्रमांक 32 के प्रथम सोनी से झगड़ा हुआ था। एफआईआर के अनुसार, प्रथम सोनी अपने दोस्तों नितेश और मयंक सोनी के साथ गांधी चौक राम मंदिर के पास खड़ा था, तभी शराब के नशे में पहुंचे संतोष ने गाली-गलौज और मारपीट की थी। उसने धमकी दी थी कि “देख लूंगा।”
इसी विवाद के कुछ घंटे बाद संतोष की हत्या हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने देर रात तक संदिग्धों को दबोचने के लिए कई जगह छापेमारी की। आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह व्यक्तिगत विवाद और रंजिश से जुड़ा मामला लग रहा है।

इलाके में दहशत, जांच जारी

इस हत्या से ढीमरा पारा और सराफा लाइन इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button