जांजगीर-चांपा

बिलासपुर–रायपुर रेलखंड में मेगा ब्लॉक: 23 और 24 नवंबर को आठ MEMU व पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द

तितलार नेवरा स्टेशन में अंडर ब्रिज निर्माण के लिए रेलवे ने दो दिन का मेगा ब्लॉक घोषित किया, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह।

जांजगीर-चांपा। बिलासपुर–रायपुर रेलखंड में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अगले दो दिन परेशानी भरे रहने वाले हैं। रेलवे ने तितलार नेवरा स्टेशन के पास महत्वपूर्ण रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य के लिए 23 और 24 नवंबर को मेगा ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इस कारण दोनों दिनों में कुल आठ MEMU और पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी।

निर्माण कार्य के तहत बॉक्स पुशिंग तकनीक से रेल लाइन के नीचे पुल का ढांचा स्थापित किया जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की घोषणा की है। इससे नियमित संचालन संभव नहीं होगा और कई गाड़ियाँ या तो रद्द रहेंगी या आंशिक रूप से समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) की जाएंगी।

आंशिक रूप से रद्द गाड़ियाँ

68862 झारसुगुड़ा–गोड़िया MEMU पैसेंजर — 20 और 23 नवंबर को बिलासपुर तक ही चलेगी

68861 गोड़िया–झारसुगुड़ा MEMU पैसेंजर — 20 और 23 नवंबर को गोड़िया से नहीं चलेगी

23 और 24 नवंबर को रद्द रहने वाली ट्रेनें

08269 बिलासपुर–टिटलागढ़ पैसेंजर

08270 टिटलागढ़–बिलासपुर पैसेंजर

08285 रायपुर–डोंगरगढ़ MEMU पैसेंजर

08286 डोंगरगढ़–रायपुर MEMU पैसेंजर

08746 रायपुर–गेवरा रोड MEMU पैसेंजर

08745 गेवरा रोड–रायपुर MEMU पैसेंजर

08709 रायपुर–डोंगरगढ़ MEMU पैसेंजर

08710 डोंगरगढ़–रायपुर MEMU पैसेंजर

यात्रियों से अपील:

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांचें। 20, 22, 23 और 24 नवंबर को जिन यात्रियों की यात्रा निर्धारित है, वे अनावश्यक परेशानियों से बचने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या हेल्पलाइन के माध्यम से अपडेट लेते रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button