जशपुर

जंगली सूअर के लिए लगाया करंट जाल बना मौत का कारण, पुलिस ने चार को पकड़ा

रिपोर्टर — दीपक वर्मा, जशपुर
लोकेशन — दोकड़ा / जशपुर

जशपुर जिले के दोकड़ा चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ जंगली सूअर को मारने के लिए बिछाई गई करंट वाली तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक दशरथ यादव, रोज़ की तरह अपनी भैंसों की देखभाल के लिए बढ़नी झरिया जंगल गए थे। लेकिन सुबह घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उनकी तलाश में जंगल पहुंचे। तलाश के दौरान दशरथ यादव को ज़मीन पर गिरा हुआ पाया गया। उनके पैर में हाई-वोल्टेज बिजली लाइन से जुड़ी खुली तार चिपकी हुई मिली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ।
जंगल में यह घातक करंट जाल गांव के ही चार लोगों ने बिछाया था—

नेहरू राम

अशोक पैंकरा

सदानंद चौहान

जगदीश कुजूर

इन सभी ने जंगली सूअर पकड़ने और मारने के इरादे से यह खतरनाक बिजली जाल लगाया था। चौकी दोकड़ा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की धारा 105 के तहत अपराध दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा—
“ऐसी लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। करंट जाल बिछाना न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि जानलेवा भी। फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button