रायपुर

200 यूनिट तक बिजली बिल आधा — मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

विधानसभा के विशेष सत्र में घोषणा, 1 दिसंबर से होगा लागू

36 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ

रायपुर

राज्य के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की कि अब 200 यूनिट तक बिजली खपत पर बिल आधा लिया जाएगा। यह व्यवस्था 1 दिसंबर से लागू होगी। सरकार के इस फैसले से पूरे प्रदेश के लगभग 36 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलने का अनुमान है।

200 यूनिट तक आधा बिल, 200 से 400 यूनिट तक राहत

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रदेश में जिन उपभोक्ताओं की मासिक खपत 200 यूनिट तक है, वे अब आधा बिजली बिल भरेंगे।
साथ ही जिनकी खपत 200 से 400 यूनिट के बीच है, उन पर भी रियायत लागू होगी, जिससे बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी।

1 वर्ष तक मिलेगा लाभ — साय

सीएम ने कहा कि यह योजना अगले 12 महीनों तक लागू रहेगी। इस अवधि में कोई भी उपभोक्ता 200 यूनिट तक आधी दर पर बिजली का उपयोग कर सकेगा। प्रदेश में इस समय 42 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ता हैं, जिनमें से बड़ी संख्या लाभ लेने के दायरे में आएगी।

सस्ती बिजली के लिए सोलर प्लांट पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए तेजी से काम कर रही है। लगभग 12 हजार से अधिक लोगों ने सोलर प्लेट लगाने के लिए आवेदन किए हैं। आने वाले समय में अधिकतम बिजली उत्पादन सौर ऊर्जा से करने की योजना है, जिससे राज्य आत्मनिर्भर बन सके।

‘छत्तीसगढ़ में फ्री बिजली की ओर कदम’

सरकार का दावा है कि यह रियायत व्यवस्था छत्तीसगढ़ के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली खर्च में बड़ी राहत देगी और आगे चलकर राज्य को सस्ती एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

सरकार का दावा — 36 लाख से अधिक उपभोक्ता होंगे लाभान्वित, ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे बड़ा असर दिखेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button