छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चांपा में विद्युत कंपनी ने मनाया छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह, सौर ऊर्जा उपभोक्ताओं का हुआ सम्मान

रिपोर्टर:शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:चांपा

चांपा के इंडोर स्टेडियम में विद्युत कंपनी द्वारा छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े रहे। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में चांपा नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, जिला पंचायत सदस्य गगन जयपुरिया, श्रीमती उमा राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता ग्यारसी मोदी, सलीम मेमन, शिशुपाल राजपूत, गिरीश मोदी, गोपी बरेठ, राम वल्लभ सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने पिछले वर्षों में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। विशेष रूप से बिजली के क्षेत्र में राज्य ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि पहले गांवों में लो वोल्टेज की गंभीर समस्या रहती थी, लेकिन अब सब स्टेशनों और ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़ने से यह समस्या लगभग समाप्त हो गई है।
अतिथियों ने बिजली कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे हर मौसम और हर परिस्थिति में लोगों के घरों को रोशन रखने के लिए लगातार सेवाएं दे रहे हैं। समारोह के दौरान सौर ऊर्जा का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को सम्मानित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विद्युत संभाग चांपा के डीई एके भारद्वाज ने संभाग में हुई प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले की तुलना में अब बिजली सुविधाएं और संसाधन काफी बढ़े हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिल रहा है। साथ ही क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं, सब स्टेशनों और ट्रांसफार्मरों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button