सक्ती जिले में हाथियों का कहर 15 से 20 जंगली हाथियों का झुंड सीमा क्षेत्र में घुसा ग्रामीणों में दहशत का माहौल

लोकेशन–सक्ति जिला
दिनांक–21/11/2025
रिपोर्टर–लाला उपाध्याय
जिले से एक बड़ी खबर—ग्राम पंचायत ऋषभतीर्थ और सलिहाभाठा क्षेत्र में हाथियों का विशाल झुंड देखा गया है। स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने तुरंत अलर्ट जारी किया है।”
“मिली जानकारी के अनुसार 15 से 20 हाथियों का यह झुंड पिछले कई दिनों से इलाके में सक्रिय है। दिन के समय ये हाथी पहाड़ों में रह रहे हैं, लेकिन रात होते ही गांवों में घुसकर किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं।
इसी वजह से एक ओर ग्रामीण दहशत में हैं, वहीं किसानों के चेहरे पर फसलें बर्बाद होने की मायूसी साफ दिखाई दे रही है।
वहीं ग्रामीणों ने हाथियों द्वारा किए गए इस नुकसान के लिए प्रशासन से उचित मुआवजे की भी मांग की है।
वन विभाग की टीमें लगातार गांवों में पहुंचकर लोगों को सतर्क कर रही हैं और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश जारी है।”
“ग्रामीणों से अपील है कि हाथियों के पास जाने की कोशिश न करें और किसी भी मूवमेंट की सूचना तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें।




