जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में रोजगार दिवस: मनरेगा श्रमिकों को योजनाओं और डिजिटल प्रक्रियाओं की दी जानकारी

जांजगीर-चांपा / रिपोर्टर: दीपक यादव

जिले में मनरेगा श्रमिकों के लिए रोजगार दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले की सभी जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में आयोजित किया गया।

रोजगार दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीण और पंजीकृत श्रमिकों ने भाग लिया। उन्हें मनरेगा के तहत उपलब्ध रोजगार अवसरों, आजीविका आधारित कार्यों और तकनीकी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को बताया गया कि मनरेगा केवल मजदूरी देने की योजना नहीं है, बल्कि ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रमुख माध्यम है। इस उद्देश्य से उन्हें क्यूआर कोड स्कैनिंग, जॉब कार्ड सत्यापन, कार्य मांग प्रक्रिया, मास्टर रोल जारी करने की पद्धति सहित डिजिटल मनरेगा की पूरी जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही ग्रामीणों को आजिविका बढ़ाने वाले व्यक्तिगत कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसमें निजी डबरी, कच्ची नाली निर्माण, पशु शेड निर्माण, प्लेटफार्म निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि प्रत्येक श्रमिक को काम से जोड़ा जाए, तकनीकी रूप से जागरूक बनाया जाए और आय बढ़ाने के अवसरों से अवगत कराया जाए। श्रमिकों को प्रोत्साहित किया गया कि वे जॉब कार्ड अद्यतन करें, क्यूआर कोड से कार्यों की जानकारी प्राप्त करें, उपस्थिति दर्ज करें, कार्य मांग प्रस्तुत करें और अधिक से अधिक आवेदन देकर आजीविका आधारित कार्यों का लाभ उठाएं।

रोजगार दिवस के माध्यम से जिले में श्रमिकों की सक्षमता बढ़ाना और उन्हें मनरेगा योजनाओं से जोड़ना प्राथमिक लक्ष्य रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button