जांजगीर-चांपा में ‘कलम बंद–काम बंद’ आंदोलन का समापन, 11 सूत्रीय मांगों पर सरकार से कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर: दीपक यादव
लोकेशन: जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर… कर्मचारी–अधिकारी फेडरेशन, जिला शाखा के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चलाया गया तीन दिवसीय ‘कलम बंद–काम बंद’ आंदोलन आज भव्य रूप से संपन्न हुआ। कचहरी चौक में आंदोलन के अंतिम दिन हजारों की संख्या में कर्मचारी और अधिकारी एकजुट हुए… और रैली, प्रदर्शन तथा नारेबाजी के जरिए अपनी आवाज शासन तक पहुंचाई।29 से 31 दिसंबर तक चले इस आंदोलन में महंगाई भत्ता बढ़ाने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता निर्धारण, वेतन विसंगतियों के समाधान सहित 11 प्रमुख मांगें उठाई गईं।


वाहन चालक संघ के प्रांताध्यक्ष मनीष सिंह ठाकुर ने डीए को कर्मचारियों का मौलिक अधिकार बताते हुए सरकार से त्वरित फैसले की अपील की। वहीं राज्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण तिवारी, जिला संयोजक विश्वनाथ परिहार, महासचिव अर्जुनसिंह क्षत्रीय और सह-संयोजक डॉ. व्ही. के. पैगवार ने भी आंदोलन को संबोधित किया।इसके बाद कर्मचारियों ने रैली निकालते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा… जिसमें केंद्र के समान डीए सहित 11 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र निर्णय की मांग की गई।एसडीएम ने ज्ञापन शासन तक पहुंचाने और जल्द सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है।





