जांजगीर-चांपा

अवैध गांजा तस्करी में END TO END कार्रवाई, महासमुंद से एक और आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर-चाम्पा, छत्तीसगढ़


जांजगीर-चाम्पा जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की END TO END कार्रवाई लगातार जारी है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पुलिस ने महासमुंद जिले से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विमल कुमार, पिता छत्रपति कुमार, उम्र 23 वर्ष, निवासी बानोभाठा थाना बलौदा जिला महासमुंद के रूप में हुई है। यह कार्रवाई थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 09/2026, धारा 20(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में अवैध गांजा बिक्री और परिवहन के पूरे नेटवर्क पर END TO END जांच की जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि 4 जनवरी 2026 को उसने परिचित चंद्रशेखर साहू के जरिए ओडिशा के बलांगीर जिले से गांजा मंगवाया था। गांजा एक थैले में “सिग्नेचर पान मसाला” लिखा हुआ, कुल 15 पैकेट (लगभग 15 किलो) में पैक कर कंटामाल लाया गया और मोबाइल के जरिए संपर्क कर सप्लाई दी गई। भुगतान फोन-पे के माध्यम से किया जाना था।

पुलिस ने आरोपी विमल कुमार के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है और उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस मामले में पूर्व में आरोपी
चंद्रशेखर साहू (निवासी सलखण्ड, बसना, महासमुंद),
अखिल कुमार जायसवाल,
और एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक
को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इनके कब्जे से 15.700 किलोग्राम गांजा, एक ईको कार, दो मोबाइल फोन सहित कुल 13 लाख 5 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई थी।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), सउनि लम्बोदर सिंह, प्रधान आरक्षक बिरेंद्र टंडन, आरक्षक शिवराय सागर और यशवंत पाटले की भूमिका सराहनीय रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button