अंतर्राष्ट्रीय
मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, रचा इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया गया। इस सम्मान को पाने वाले वे पहले वैश्विक नेता बन गए हैं।
सम्मान ग्रहण करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला इथियोपिया दौरा है, लेकिन यहां पहुंचते ही उन्हें अपनापन महसूस हुआ।
इससे पहले इथियोपिया के नेशनल पैलेस में प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई, जिसमें भारत-इथियोपिया संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की गई।




