कोरबा

चाकूबाजी के बाद भी आरोपी आज़ाद, पुलिस गिरफ्त से अब तक बाहर

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कोथारी नाका के पास चिकन पकोड़ा खाने के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया, लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक अब भी खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं।
हमले में गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज कोरबा जिला अस्पताल में जारी है, वहीं दूसरी ओर आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
इस मामले में उरगा थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। हालांकि, घटना को 4 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने जिले में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आम जनता पूछ रही है—जब आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, तो पुलिस की कार्रवाई आखिर कब होगी?
अब देखना होगा कि उरगा पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित को न्याय दिला पाती है, या फिर यह मामला भी लंबित फाइलों में सिमट कर रह जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button