रायपुर

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों की परीक्षा व्यवस्था बदली: अब DEO कराएंगे वार्षिक परीक्षाएं, 30 अप्रैल को आएगा रिजल्ट

रायपुर

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों की स्थानीय वार्षिक परीक्षाओं को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। अब प्राइवेट स्कूल अपने स्तर पर वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन नहीं कर पाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने इस संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत बोर्ड कक्षाओं के अलावा शेष सभी कक्षाओं की परीक्षाएं जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के माध्यम से कराई जाएंगी।
जारी निर्देशों के अनुसार, प्राइवेट स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की समय-सारणी जिला स्तर पर जारी की जाएगी, जिससे सभी स्कूलों में एक समान व्यवस्था लागू हो सके।
परीक्षाओं के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 20 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा। वहीं, 25 अप्रैल तक स्कूलवार अंकसूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को एक साथ घोषित किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button