सक्ती

जैजैपुर में किसान से 40 हजार की उठाईगीरी, CCTV में कैद हुई वारदात

लाला उपाध्याय
सक्ती / जैजैपुर

सक्ती जिले के जैजैपुर से बड़ी खबर सामने आई है,
जहां एक किसान उठाईगीरी का शिकार हो गया।
पीड़ित किसान बैंक से 40 हजार रुपए नकद निकालकर अपने घर जा रहा था।
इसी दौरान जैजैपुर के एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय,
बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने मौका देखकर किसान के पैसों पर हाथ साफ कर दिया।
यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है,
जिसका फुटेज अब पुलिस के हाथ लग चुका है।
घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची
और आसपास के थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी गई है।
CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश तेज कर दी गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है
और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button