जशपुर

नकली वर्दी, फर्जी पहचान और नौकरी का झांसा… जशपुर पुलिस ने बड़े ठग को दबोचा

लोकेशन – जशपुर | जिला – जशपुर
रिपोर्टर – दीपक वर्मा

जशपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है,
जहां पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान बताने वाला एक ठग,
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर रहा था।
अब जशपुर पुलिस ने ऐसे फर्जी जवान को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक,
आरोपी पुन्नी लाल अनंत
कलेक्ट्रेट परिसर जशपुर में
पुलिस की वर्दी पहनकर बेधड़क घूमता था
और खुद को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का सिपाही बताता था।

वर्दी, रुतबे और सरकारी पहुंच का झांसा देकर
आरोपी ने दो महिलाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का लालच दिया,
जिसमें से एक महिला से करीब दो लाख रुपए की ठगी की गई।

पीड़िता की शिकायत पर
थाना सिटी कोतवाली जशपुर में
बीएनएस की धारा 318(2) और 318(4) के तहत
अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामला दर्ज होते ही
आरोपी फरार हो गया था,
लेकिन जशपुर पुलिस की टीम ने
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर
बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र से
घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से
मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज
जप्त किए हैं,
जिनकी जांच अब की जा रही है।

मामले में आरोपी को
न्यायालय में पेश कर
न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है,
वहीं इस पूरे मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button