सक्ती

सहकारी समितियों के कर्मियों की मांगों के समर्थन में परिजन पहुंचे कलेक्ट्रेट… डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

लोकेशन–सक्ति जिला
दिनांक –18/11/2025
रिपोर्टर–लाला उपाध्याय

एंकर सक्ति जिला के सहकारी समिति के कर्मचारियों की लंबित चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में उनके परिवारजन शक्ति कलेक्ट्रेट पहुंचे…जहाँ उन्होंने डिप्टी कलेक्टर बालेश्वर राम को ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की…परिवारजनों ने बताया कि कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर ही उनके घरों के एकमात्र सहारा हैं…मांगों के निराकरण में देरी होने से उनके परिवार आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना कर रहे हैं…बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों के इलाज और घर–परिवार का पूरा दायित्व इन्हीं कर्मचारियों पर निर्भर है…परिजन ने आउटसोर्सिंग के जरिए वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने को भी परिवारों के लिए कठिन परिस्थिति बताया…साथ ही कर्मचारियों पर की गई दंडात्मक कार्रवाई को अनुचित बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की…

परिवारजनों का कहना है कि वे उम्मीद करते हैं कि प्रशासन संवेदनशील होकर इन मांगों पर जल्द निर्णय लेगा…ताकि उनके घरों में फिर से सामान्य स्थिति लौट सके और परिवारों की चिंताएँ दूर हो सकें…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button