टोकन नहीं कटने से नाराज़ किसान हाई वोल्टेज विद्युत टावर पर चढ़ा, प्रशासन में हड़कंप

जांजगीर-चांपा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसौंदी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब धान टोकन नहीं कटने से नाराज़ एक किसान ने हाई वोल्टेज विद्युत टावर पर चढ़कर विरोध जताया। किसान का नाम अनिल गढ़ेवाल बताया जा रहा है, जो लंबे समय से धान बिक्री से जुड़े टोकन नहीं मिलने के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। गुस्से और निराशा में किसान ने यह खतरनाक कदम उठाया, जिससे मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बिजली विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। किसान को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाइश दी जा रही है और उसे शांत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। समाचार लिखे जाने तक किसान टावर पर मौजूद था और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और किसान को सुरक्षित बचाने की कोशिश जारी







