सरगुजा

मैनपाट में किसान का दर्द कैमरे पर फूटा, धान खरीदी और रकबा कटौती को लेकर राजस्व विभाग पर सवाल

लोकेशन: जिला सरगुजा – मैनपाट

संवाददाता: श्याम चौहान

दिनांक: 16 दिसंबर 2025

सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक वीडियो बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह बयान ग्राम पंचायत कतकालो के निवासी हरी यादव का है, जो पेशे से किसान होने के साथ-साथ एक समाजसेवी भी हैं।

हरी यादव ने अपने वायरल बयान में राजस्व विभाग और धान खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके धान के रकबे में कटौती कर दी गई है, जिससे उन्हें धान बिक्री में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हरी यादव का कहना है कि जब वे अपनी समस्या लेकर पटवारी के पास पहुंचे, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। किसान का आरोप है कि बिना उचित जानकारी और सहमति के रकबा कम कर दिया गया, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।

यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र के अन्य किसानों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

फिलहाल, वायरल बयान के बाद प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हो गई है और मामले की जांच की बात कही जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button