सक्ती

पिहरीद में किसान धरने पर, धान खरीदी में गड़बड़ी का आरोप और कार्रवाई की मांग

लोकेशन: मालखरौदा, पिहरीद, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर: लाल उपाध्याय

मालखरौदा के पिहरीद क्षेत्र में धान खरीदी केंद्र के सामने किसानों का धरना जारी है। पिहरीद और आसपास के पांच गांव — अमेराडीह, सतगढ़, भुतहा, छोटे रबेली और पिहरीद — के किसान धान खरीदी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

किसानों का कहना है कि केंद्र पर उनके धान की मात्रा डेढ़ से दो किलो कम दर्ज की जा रही है और उन्हें पैसे की मांग भी की जा रही है। इस वजह से किसानों ने धान खरीदी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई कर उनके हटाने की मांग उठाई है।

धरने के दौरान तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन किसानों का आरोप है कि समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। किसानों का धरना धान खरीदी केंद्र के सामने जारी है और वे अपनी मांगों पर अड़े हैं।

इस मुद्दे ने मालखरौदा क्षेत्र में धान खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता और किसानों के हक के सवाल को एक बार फिर से प्रमुखता से सामने ला दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button