छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बैंक से पैसे निकालते समय ठगी से सावधान रहें किसान, एसपी ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन

लोकेशन -जांजगीर-चांपा /रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा

बैंकों से धनराशि निकालकर घर लौट रहे किसानों और ग्रामीण नागरिकों के साथ हो रही ठगी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा ठगी से बचाव संबंधी जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हाल के दिनों में ठग किसानों को अलग-अलग तरीकों से अपना शिकार बना रहे हैं। बैंक से पैसे निकालते समय या लौटते वक्त थोड़ी सी लापरवाही भारी नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसे में सतर्कता और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।


कार्यक्रम के दौरान किसानों और ग्रामीण नागरिकों को बताया गया कि बैंक परिसर और आसपास सक्रिय संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहें, किसी अज्ञात व्यक्ति की मदद न लें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही, साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए ओटीपी, एटीएम पिन और बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सख्त हिदायत दी गई।
पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी प्रकार की ठगी या संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112, कंट्रोल रूम नंबर 97491-93199 या साइबर ठगी की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।
जांजगीर-चांपा पुलिस का साफ संदेश है—जागरूक रहें, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button