शादीशुदा महिला से छेड़छाड़ और मारपीट: फरसाबहार पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – फ़रसाबहार
05/01/2026
जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र से महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
शादीशुदा महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल यह घटना 3 जनवरी की है, जब फरसाबहार क्षेत्र के एक गांव में 38 वर्षीय विवाहिता महिला अपने घर के आंगन में अकेली बर्तन धो रही थी। इसी दौरान गांव का ही आरोपी संजीत खलखो पीछे से आया और महिला से गलत नियत से छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और फरार हो गया। वहीं पीड़िता द्वारा अपने पति को जानकारी देने पर जब पति आरोपी के घर पहुंचा, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। वहीं पीड़िता की शिकायत पर फरसाबहार थाना में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।


फरसाबहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजीत खलखो उम्र 34 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखा दिया।
S S P शशि मोहन सिंह का सख्त निर्देश है कि “जशपुर पुलिस महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर बेहद संवेदनशील है। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।”
फरसाबहार पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है।



