छत्तीसगढ़

सहायक शिक्षक भर्ती 2023 को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन, 10 की तबीयत बिगड़ी

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2023 को लेकर डीएड (D.El.Ed.) अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। न्यायालयीन आदेशों के पालन और लंबित नियुक्तियों की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन के दौरान 10 डीएड अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

डीएड अभ्यर्थी पिछले 24 दिसंबर से अनशन पर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि सहायक शिक्षक भर्ती 2023 में अब भी करीब 2300 पद रिक्त हैं, जिनमें से 1600 से अधिक पद अनुसूचित जनजाति (आदिवासी) वर्ग के बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद इन पदों पर अब तक नियुक्ति नहीं होने से अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि राज्य सरकार न्यायालय के स्पष्ट आदेशों की अनदेखी कर रही है। उनके अनुसार हाईकोर्ट बिलासपुर ने 2 अप्रैल 2024 और 26 सितंबर 2025 को आदेश जारी कर स्पष्ट किया था कि प्राथमिक स्कूलों में बीएड अभ्यर्थी अयोग्य हैं और डीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जानी चाहिए। इसी तरह सुप्रीम कोर्ट ने भी 28 अगस्त 2024 को दिए गए आदेश में डीएड अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाया था।

डीएड अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कोर्ट के आदेशों के अनुरूप नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button