बिलासपुर
बिलासपुर के पास लोकल पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की भीषण टक्कर, राहत-बचाव कार्य जारी

बिलासपुर के लाल खदान के पास मालगाड़ी और लोकल ट्रेन के बीच टक्कर होने की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में लगभग छह लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
घटनास्थल पर रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है और राहत-बचाव कार्य जारी है। दुर्घटना के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। जैसे ही आधिकारिक जानकारी प्राप्त होगी, आगे का अपडेट जारी किया जाएगा।








