नारायणपुर

जमीन के पैसों पर हैवानियत, पिता ने बेटे को जिंदा जलाने की कोशिश — मां और भाई भी आरोपी

दीपक वर्मा
नारायणपुर / जशपुर
दिनांक: 17/02/2026


जशपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।
यहां जमीन बिक्री के पैसों को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में एक पिता ने अपने ही बेटे को जिंदा जलाने की कोशिश कर डाली।
इस जघन्य वारदात में मां और भाई की भी संलिप्तता सामने आई है।
मामला थाना नारायणपुर क्षेत्र का है, जहां पीड़ित युवक कौशल यादव ने जमीन बिक्री में अपने हिस्से की रकम मांगी थी।
13 फरवरी को इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पहले गाली-गलौज और मारपीट की, फिर जान से मारने की नीयत से पिता ने बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर माचिस जलाकर फेंक दी।

घटना में कौशल यादव गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए होलीक्रास अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों — शिवशंकर यादव, चन्द्रमुनी भगत और अंकुश यादव — को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस का साफ संदेश है — परिवार हो या कोई और, कानून से ऊपर कोई नहीं।
फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button