छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने 11 फरवरी 2026 की रात अपने घर में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतका के पति धर्मेन्द्र निर्मलकर, सास शिव कुमारी निर्मलकर, देवर मनोज निर्मलकर और मौसी सास तेरस बाई निर्मलकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


पुलिस जांच में सामने आया कि शादी के दो माह बाद से ही नवविवाहिता को दहेज में मोटरसाइकिल न लाने के कारण गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। परिवार के अन्य सदस्य भी इसमें शामिल थे।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 80(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले में सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, एएसआई रामप्रसाद बघेल, आरक्षक विवेक ठाकुर, नितिन द्विवेदी, दिनेश चौहान, यशवंत पाटले और महिला आरक्षक अंजिमा बंजारे ने विशेष योगदान दिया।
यह मामला छत्तीसगढ़ में दहेज प्रथा और महिला सुरक्षा के प्रति सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button