जांजगीर-चांपा

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता की आत्महत्या, पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर-चांपा | मुलमुला


जांजगीर-चांपा जिले से दहेज प्रताड़ना का एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है।
नवविवाहिता को दहेज के नाम पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा का है।
मृतिका जागृति श्रीवास का विवाह वर्ष 2024 में महेश कुमार श्रीवास के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था।
परिजनों के अनुसार, विवाह के कुछ ही समय बाद दहेज को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी गई, वहीं पति द्वारा लगातार मारपीट कर शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित किया जाता था।
दिनांक 8 दिसंबर 2025 को दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से परेशान होकर जागृति श्रीवास ने घर में रखे ‘जूरा’ नामक कीटनाशक का सेवन कर लिया।
उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतिका नवविवाहिता होने के कारण शव पंचनामा की कार्रवाई कार्यपालिक दंडाधिकारी द्वारा कराई गई।
मर्ग जांच के दौरान परिजनों के बयान के आधार पर पति महेश श्रीवास, सास राजकुमारी श्रीवास और ससुर अशोक कुमार श्रीवास द्वारा दहेज प्रताड़ना किए जाने की पुष्टि हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और एसडीओपी प्रदीप सोरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
आज 10 फरवरी 2026 को तीनों आरोपियों को ग्राम नरियरा से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button