छत्तीसगढ़बलरामपुर

बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के विरोध में बलरामपुर में उग्र प्रदर्शन”

Location: बलरामपुर, छत्तीसगढ़

संवाददाता: दयाशंकर यादव

बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे कथित अत्याचार और निर्मम हत्याओं के विरोध में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में सनातनी हिंदू सड़कों पर उतरे और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया।

शहीद पार्क स्थित अटल चौक में यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। सभी संगठन एकजुट दिखे और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों का विरोध करने के लिए नारेबाज़ी की गई।हिंदू युवा मंच, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इसी दौरान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन भी किया गया, जिसे प्रदर्शनकारियों ने विरोध दर्ज कराने का प्रतीक बताया।प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मांग की है कि बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button