मुंगेली

संगठनात्मक उपेक्षा के विरोध में सतनामी समाज का उग्र प्रदर्शन, विजय जांगीड़ का पुतला दहन

लोकेशन – मुंगेली छत्तीसगढ़
संवाददाता – विनोद जायसवाल
दिनांक – 2/2/2026

कांग्रेस पार्टी द्वारा लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर किए गए निर्णय से आहत सतनामी समाज ने सोमवार को उग्र प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह-प्रभारी विजय जांगीड़ का पुतला दहन किया।

समाज का आरोप है कि क्षेत्र में 70 से 80 हजार की मजबूत मतदाता संख्या होने के बावजूद कांग्रेस ने सतनामी समाज की पूरी तरह उपेक्षा की है, जिससे समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है सतनामी समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को चुनाव दर चुनाव सतनामी समाज का भरपूर समर्थन मिलता रहा है, लेकिन संगठनात्मक पदों के बंटवारे में समाज को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष पद किसी अन्य समाज को सौंप दिया जाना समाज के आत्मसम्मान पर चोट है प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह केवल एक पद का मामला नहीं है, बल्कि सामाजिक सम्मान और राजनीतिक भागीदारी से जुड़ा प्रश्न है। इसी आहत भावना के चलते कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विजय जांगीड़ का पुतला दहन किया गया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पवन अग्रवाल के नजदीकी माने जाने वाले लला सिंह ठाकुर को लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद से सतनामी समाज में असंतोष और गहराता जा रहा है।

समाज के नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि पार्टी की नीतियों और निर्णय प्रक्रिया से है सतनामी समाज ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की होगी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button