छत्तीसगढ़सक्ती

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सक्ती में सीएम और गृहमंत्री का पुतला दहन”

लाला उपाध्याय

सक्ती, छत्तीसगढ़

सक्ती से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है।जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।इसी आक्रोश के तहत सक्ती शहर के कचहरी चौक के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया।पुतला दहन के दौरान माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए नारेबाजी करते रहे।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने राज्य सरकार पर विपक्ष को दबाने का आरोप लगाया।मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है, वहीं कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई वापस नहीं ली गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button