
REPORTER जय ठाकुर LOCATION सक्ती
सक्ती जिले से एक अहम चुनावी अपडेट सामने आया है।
जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान के बाद अब सक्ती जिले में कुल
6 लाख 70 हजार 283 मतदाता पंजीकृत हो चुके हैं।
चार महीने तक चले इस विशेष अभियान के दौरान
जिले में 9 हजार 331 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है।
यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देश पर
27 अक्टूबर 2025 से शुरू किया गया था।
सभी दावों और आपत्तियों के निराकरण के बाद
आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।


इस मौके पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर
उन्हें मतदाता सूची से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी।
अंतिम प्रकाशन के अनुसार —
सक्ती विधानसभा में कुल 2 लाख 6 हजार 675 मतदाता,
चंद्रपुर विधानसभा में 2 लाख 19 हजार 329 मतदाता,
और जैजैपुर विधानसभा में 2 लाख 44 हजार 279 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
SIR अभियान के दौरान जहां 10 हजार 190 नए नाम जोड़े गए,
वहीं 859 नाम हटाए गए,
जिसके बाद कुल मिलाकर 9 हजार 331 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।
कलेक्टर ने बताया कि जिन नागरिकों का नाम अभी मतदाता सूची में शामिल नहीं है,
वे फॉर्म-6 के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
साथ ही 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा भी
मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।




