जांजगीर-चांपा

अकलतरा में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग, नगर पालिका की दमकल बनी शो-पीस

रिपोर्टर:- मयंक
लोकेशन:- अकलतरा

अकलतरा में तड़के सुबह एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में कूलर के खस सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था। आग की लपटें उठते देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

लेकिन इस घटना से ज्यादा चिंताजनक सवाल अकलतरा नगर पालिका की व्यवस्था को लेकर खड़े हो गए हैं। नगर पालिका की दमकल गाड़ी नगर में मौजूद होने के बावजूद चलने की हालत में नहीं है। हैरानी की बात यह है कि हर साल मेंटेनेंस के नाम पर खर्च तो दिखाया जाता है, लेकिन ज़रूरत के वक्त दमकल ज़मीन पर दिखाई नहीं देती।
गौरतलब है कि कल कोटगढ़ में हुई भीषण आग की घटना के दौरान भी यही स्थिति सामने आई थी, जब आग बुझाने के लिए अकलतरा की नहीं बल्कि बलौदा और नरियरा स्थित जिंदल प्लांट की दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ा था।
लगातार हो रही इन घटनाओं ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। सवाल साफ हैl अगर भविष्य में कोई बड़ी आगजनी की घटना होती है, तो अकलतरा की जनता की सुरक्षा कौन करेगा? क्या नगर पालिका किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button