हेल्थ

अमेरिका में H5N5 बर्ड फ्लू से पहली मौत, वाशिंगटन में 60+ व्यक्ति की पुष्टि — संक्रमण का खतरा अब भी बेहद कम

22 नवंबर 2025 | वाशिंगटन

अमेरिका के वाशिंगटन राज्य में एक बुजुर्ग व्यक्ति की H5N5 बर्ड फ्लू से मौत की पुष्टि हुई है। यह पहली बार है जब किसी व्यक्ति में इस दुर्लभ एवियन इन्फ्लूएंजा स्ट्रेन से संक्रमण और मृत्यु दर्ज की गई है।

वाशिंगटन स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ ने बताया कि व्यक्ति पहले से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था और उसका उपचार चल रहा था। अधिकारी कहते हैं कि “जनता के लिए जोखिम बेहद कम है” और अब तक किसी अन्य संपर्क में आए व्यक्ति में संक्रमण नहीं पाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतक के घर के पीछे घरेलू मुर्गियों का झुंड था, जिसका संपर्क संभवतः जंगली पक्षियों से हुआ था। जांच में अभी तक इंसानों के बीच वायरस के फैलाव का कोई प्रमाण नहीं मिला है।

CDC ने भी स्पष्ट किया कि इस केस से सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञानियों के मुताबिक H5N5 का जोखिम H5N1 जितना गंभीर नहीं माना जाता, जिसने 2024–2025 में अमेरिका में 70 मानव संक्रमण मामलों का कारण बना था—ज्यादातर हल्के लक्षणों के साथ।

विशेषज्ञ बताते हैं कि H5N5 और H5N1 के बीच फर्क उन प्रोटीन में है, जो वायरस को संक्रमित कोशिकाओं से निकलकर आसपास फैलने में सहायता करते हैं।

स्वास्थ्य एजेंसियाँ फिलहाल मृतक के सभी संपर्कों की निगरानी कर रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button