महिलाओं से जातिगत अभद्रता का आरोप, मछुआरा संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर: जय ठाकुर
लोकेशन: जांजगीर-चांपा
दिनांक: 06/02/2026
जांजगीर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां राष्ट्रीय मछुआरा संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष एसपी कार्यालय पहुंचे और मत्स्य विभाग के एक कर्मचारी पर महिलाओं से जातिगत गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया है। संघ के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।


जानकारी के मुताबिक, 3 फरवरी को मत्स्य विभाग की नीतियों के विरोध में मछुआरा संघ द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन किया गया था। इसी दौरान कुछ महिलाएं मत्स्य विभाग कार्यालय के पीछे लघु शंका के लिए गई थीं। आरोप है कि उसी समय मत्स्य विभाग जांजगीर में पदस्थ कर्मचारी सीताराम अहिरवार ने महिलाओं के साथ जातिगत अपशब्दों का प्रयोग किया।
घटना के बाद से मछुआरा समाज में भारी रोष है। आज समाज के लोग संगठित होकर जांजगीर एसपी कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।




