FLN मेला, गवर्नमेंट स्कूल

रिपोर्टर –दीपक यादव
स्थान–जांजगीर चांपा
दिनांक–14/11/2025
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत जहाँ पूरे देश में FLN यानी Foundational Literacy and Numeracy को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, उसी कड़ी में बलौदा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला डिपरीपारा बिरगहनी चांपा में बाल दिवस के अवसर पर एक भव्य FLN मेला आयोजित किया गया।
इस मेले का उद्देश्य था—बच्चों को पढ़ने, लिखने और बुनियादी गणितीय कौशल से खेल-खेल में जोड़ना।चलिए सीधा रुख करते हैं स्कूल परिसर में लगे रंगीन स्टॉल… बच्चे गतिविधियाँ करते हुए।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का बड़ा लक्ष्य है कि वर्ष 2027 तक देश का हर बच्चा कक्षा तीसरी तक पहुँचते-पहुँचते पढ़ने-लिखने और गणित की बुनियादी संक्रियाओं में दक्ष हो जाए। इसी लक्ष्य को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए डिपरीपारा बिरगहनी चांपा के प्राथमिक विद्यालय में आज FLN मेला आयोजित किया गया।आओ मिले इंस्टॉल पर बच्चों का कार्ड मिलते हुए मेले में बच्चों की रुचि और समझ के अनुसार कई गतिविधियाँ शामिल की गईं—जिनमें आओ मिले, आकृतियों की पहचान, रंगों की दुनिया, बॉडी पार्ट्स पहचानो, और पपेट उठाओ सबसे आकर्षण का केंद्र रहीं बच्चों ने उत्साह के साथ शब्द पहचान, रंग संयोजन, आकृतियों की पहचान, तथा अक्षर-अंक सीखने जैसी क्षमताएँ खेल-खेल में आत्मसात कीं। शिक्षकों ने स्वयं तैयार की गई रचनात्मक सामग्री के माध्यम से बच्चों को सीखने में सक्रिय रूप से जोड़ा। वहीं अभिभावकों ने कार्यक्रम में शामिल होकर FLN के महत्व को समझा और बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। FLN मेला न सिर्फ बच्चों के लिए सीखने का उत्सव साबित हुआ, बल्कि NEP 2020 के उद्देश्यों को धरातल पर लागू करने का एक सराहनीय प्रयास भी रहा।
फिलहाल के लिए इतना ही—ब्रेक के बाद अन्य खबरों के साथ हाज़िर होते हैं। बने रहिए हमारे साथ।
तृप्ति पटेल छात्रा
अमृता छात्रा




