बलरामपुर

महाशिवरात्रि पर शिवगढ़ी धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

रिपोर्टर:- दयाशंकर यादव
लोकेशन:- बलरामपुर — शिवगढ़ी शिव मंदिर

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध शिवगढ़ी शिव मंदिर में आज आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
चनान नदी के तट पर स्थित इस प्राचीन मंदिर में सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
पूरे शिवगढ़ी धाम में “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

दूर-दराज़ के इलाकों से आए श्रद्धालु मनोकामना पूर्ति की आस्था के साथ दर्शन के लिए पहुंचे।
मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया है, जहां श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
पुलिस और स्वयंसेवकों की तैनाती के साथ-साथ चिकित्सा और पेयजल की भी व्यवस्था की गई है।
महाशिवरात्रि पर शिवगढ़ी धाम आज श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का अद्भुत संगम बन गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button