छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

हनुमान जन्मोत्सव पर चांपा में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाआरती से गूंजा शहर

रिपोर्टर-दीपक यादव/लोकेशन-जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा नगर से भक्ति और आस्था से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है…
जहां हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान चौक, देवांगन पारा स्थित मंदिर में भव्य आयोजन किया गया…
महाआरती और विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी…
चांपा नगर का हनुमान चौक उस समय पूरी तरह भक्तिमय हो गया, जब हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया…
मंदिर को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया था…जिससे पूरा परिसर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया…
सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था…जहां भक्तों ने भगवान हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की…
शाम को आयोजित भव्य महाआरती इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही…
महाआरती के दौरान “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से पूरा चांपा गूंज उठा…
सैकड़ों श्रद्धालु एक साथ आरती में शामिल हुए और माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया…
वहीं इस अवसर पर विशाल प्रसाद भंडारे का भी आयोजन किया गया…
जिसमें चांपा नगर के सभी वार्डों के साथ-साथ जिले भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे…
भक्त अपने परिवार और इष्ट-मित्रों के साथ भंडारे में शामिल हुए…जहां प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली…
श्रद्धालुओं ने बताया कि हनुमान जी के दर्शन कर उन्हें मानसिक शांति मिली और यह दिन उनके लिए अत्यंत सौभाग्यशाली रहा…
आयोजन के दौरान मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने मिलकर व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला…
दर्शन, प्रसाद वितरण और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर तरीके से की गई…
कुल मिलाकर चांपा में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव न केवल आस्था का प्रतीक बना…
बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल भी पेश की…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button