मेहंदी शक्तिपीठ में हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब

रिपोर्टर-मुरली नायर/लोकेशन-मेहंदी, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के मेहंदी ग्राम पंचायत में स्थित सिद्ध शक्तिपीठ हनुमान मंदिर आज आस्था और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर यहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। मंदिर की ख्याति केवल प्रदेश तक सीमित नहीं, बल्कि देश-विदेश तक फैली हुई है, जिसके चलते दूर-दूर से भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां पहुंच रहे हैं।



मंदिर परिसर में सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर रहे हैं और प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आज का दिन मेहंदी शक्तिपीठ के लिए एक बड़े धार्मिक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जहां आस्था, विश्वास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।




