जांजगीर-चांपा

मदनपुर क्षेत्र में तेंदुए के हमले की सूचना के बाद जांच करती वन विभाग की टीम

जांजगीर-चांपा

जिले के मदनपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मदनपुर निवासी ग्रामीण गोपाल गोंड ने रात लगभग 8:30 बजे पुलिस व वन विभाग को सूचना दी कि उसने प्लांट के पास नाले की बाउंड्री वॉल के किनारे से एक तेंदुए को बाहर आते हुए देखा।

ग्रामीण के अनुसार, तेंदुआ एक पालतू कुत्ते को अपने जबड़ों में दबाए घसीटते हुए वापस उसी दिशा में चला गया, जहां से वह निकला था। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। फिलहाल कुत्ते का कोई सुराग नहीं मिला है। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों की पुष्टि के लिए इलाके में जांच और ट्रैकिंग कार्य जारी है।

स्थानीय लोगों से रात में सतर्क रहने और अकेले बाहर न निकलने की अपील की गई है। वन विभाग ने तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि के लिए कैमरा ट्रैप लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

बाइट 1- गोपाल

बाइट 2- टेकराज सिंह सिधार वनविभाग

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button