जशपुर

साल की अवैध कटाई पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, वन माफियाओं पर करारा प्रहार

रिपोर्टर:- दीपक वर्मा

लोकेशन:- पत्थलगांव, जशपुर

जशपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां साल प्रजाति की अवैध कटाई पर वन विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। वन माफियाओं के खिलाफ वन विभाग ने करारा प्रहार करते हुए छापामार कार्रवाई की है। आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को बीट साजापानी आरएफ 1072 क्षेत्र में मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने विधिवत सर्च वारंट के तहत बीडीसी निराला टोप्पो, निवासी बहमा के यहां दबिश दी।

सर्च ऑपरेशन के दौरान पूरे क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई, जहां से साल प्रजाति के अवैध रूप से कटे चिरान बरामद किए गए। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि बरामद चिरान वन अधिनियम के तहत अवैध वन उपज की श्रेणी में आते हैं। मौके पर ही नियमानुसार जप्ती पंचनामा तैयार कर चिरानों को जब्त किया गया और वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध करने की कार्रवाई की गई।

यह पूरी कार्रवाई सहायक वन संरक्षक चंद्रभूषण सिंह के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण, पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से संपन्न हुई। वन विभाग ने साफ संदेश दिया है कि वन संपदा से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध कटाई पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बहरहाल, वन माफियाओं पर वन विभाग का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है और वन संरक्षण को लेकर विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button