वन विभाग का शासकीय सर्किट हाउस बना अय्याशी का अड्डा, वीडियो वायरल

लोकेशन – सूरजपुर/रामानुजनगर
रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू
रामानुज नगर से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है।
जिस शासकीय सर्किट हाउस का उपयोग प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के ठहरने के लिए किया जाता है, वही सर्किट हाउस अब कथित तौर पर अय्याशी का अड्डा बन गया है।
आरोप है कि यहां रात के समय रोज़ाना रंगीन महफिलें सज रही हैं। मामले ने तब तूल पकड़ा जब सर्किट हाउस के भीतर की बताई जा रही रंगीन गतिविधियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो सामने आते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोग प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मामला उजागर होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी बयान देने से कन्नी काटते नजर आ रहे हैं।
न कोई स्पष्ट जवाब, न ही अब तक कोई ठोस कार्रवाई।
शासकीय भवन में इस तरह की गतिविधियों से पूरे प्रशासनिक तंत्र की किरकिरी हो रही है।




