छत्तीसगढ़रायपुर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ‘चूहा वाला गाना’ सोशल मीडिया पर वायरल, सियासी घमासान तेज

लोकेशन-रायपुर, छत्तीसगढ

होली के रंगों के बीच छत्तीसगढ़ की सियासत में व्यंग्य का रंग भी चढ़ गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गाया गया तथाकथित ‘चूहा वाला गाना’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।


वीडियो के वायरल होते ही न सिर्फ आम जनता बल्कि कई राजनीतिक और सामाजिक वर्गों से भी समर्थन देखने को मिला।
इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने इस गीत को सरकार पर हमला करने का हथियार बनाते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से भी साझा कर दिया है।
दरअसल, यह पूरा मामला उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, जहाँ अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत एक दस्तावेज़ में लगभग 7 करोड़ रुपये के धान को चूहों द्वारा खा जाने की बात लिखित रूप में सामने आई थी।
इस खुलासे के बाद धान खरीदी और उसके रख-रखाव को लेकर विपक्ष ने सरकार पर सदन से लेकर सड़क तक गंभीर सवाल खड़े किए।
हालांकि, अब तक इस मामले की कोई विस्तृत जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन विपक्ष का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम में ऊपर से लेकर नीचे तक पैसों की बंदरबांट हुई है।
बहरहाल, आरोप-प्रत्यारोप और जांच अपनी जगह…
लेकिन होली के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह व्यंग्यात्मक ‘मूसा/चूहा गीत’ इस वक्त सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड कर रहा है और राजनीतिक बहस को नई धार दे रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button