जांजगीर-चांपा

सरदार वल्लभभाई पटेल कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल

प्रदेश की मौजूदा सरकार पर बोला तीखा हमला

जांजगीर-चांपा

जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि धान खरीदी को लेकर सरकार की नीति पूरी तरह विफल हो चुकी है। किसानों को समय पर टोकन नहीं मिल पा रहा है, पंजीयन के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है और खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था का माहौल है।

सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए कर्मचारियों पर एस्मा लगा रही है और FIR कर रही है, जबकि असली समस्या समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। उन्होंने कहा कि किसान अपने धान को बेचने के लिए परेशान और चिंतित हैं, मगर सरकार उनकी पीड़ा को नजरअंदाज कर रही है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और किसानों की समस्याओं को गंभीरता से हल करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन मौजूदा परिस्थिति में किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button