
Reporter Name: संगम दुबे
Location: कटघोरा, कोरबा
कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के केसरपुरा में सोमवार को एक पूर्व जनपद उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला हुआ, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अक्षय गर्ग, जो पोड़ी उपरोड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके थे और ठेकेदारी का कार्य कर रहे थे, सड़क निर्माण स्थल देखने के लिए गए थे।

घटना के अनुसार, एक कार में सवार तीन लोगों ने अचानक उन्हें टांगिया और चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना ताबड़तोड़ था कि घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, यह हत्या पुरानी रंजिश से जुड़ी हो सकती है। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
कटघोरा थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और सुरक्षा के सवाल भी खड़े कर दिए हैं।




