जांजगीर-चांपा

घर में घुसकर मारपीट और महिलाओं से अभद्रता, चार आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर :- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:- जांजगीर-चांपा (अकलतरा)


जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में नववर्ष की रात घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौच और महिलाओं से अभद्रता करने वाले चार फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
घटना 31 दिसंबर 2025 की रात की है, जब प्रार्थी सागर गुप्ता अपने परिवार के साथ नए वर्ष का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान संजय नगर अकलतरा निवासी मोईन खान, नासिर खान, सुमित कुमार और अविनाश सारथी प्रार्थी के घर के सामने अश्लील गाली-गलौच करने लगे। मना करने पर चारों आरोपी एक राय होकर घर के अंदर घुस आए और हाथ-मुक्कों व स्टील रॉड से मारपीट की। इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अकलतरा पुलिस ने लगातार तलाश की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

थाना अकलतरा में इस मामले में अपराध क्रमांक 04/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई, जिसके बाद चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर, आरक्षक गौकरण राय और राजा जयप्रकाश का सराहनीय योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button