छत्तीसगढ़सूरजपुर

असली सोने का झांसा देकर 2.20 लाख की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन —सूरजपुर/रिपोर्टर —सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर जिले में सोने के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां चांदनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले असली सोना दिखाकर भरोसा जीता और फिर नकली सोने के बिस्किट देकर करीब 2 लाख 20 हजार रुपए की ठगी कर ली।


दरअसल मामला बिहारपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा गांव का है, जहां पीड़ित बालरूप गुप्ता को सावारांवा निवासी सोनू ने सोना खरीदने का लालच दिया। इसके बाद पीड़ित को नवाटोला ले जाया गया, जहां दो आरोपियों ने असली सोने का सैंपल दिखाया। सैंपल की जांच भैयाथान में कराने पर वह असली निकला, जिससे पीड़ित का भरोसा और बढ़ गया।
इसके बाद जब पीड़ित 2 लाख 20 हजार रुपए लेकर पहुंचा, तो आरोपियों ने कपड़े में लपेटकर पीतल को सोने का बिस्किट बताकर थमा दिया और मौके से फरार हो गए।
शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से 1 लाख 24 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button