अकलतरा में फिल्म ‘शतक’ का निःशुल्क विशेष प्रदर्शन 26 फरवरी को

रिपोर्टर : मयंक
लोकेशन :अकलतरा
अकलतरा नगर में राष्ट्रभक्ति और संघर्ष पर आधारित फिल्म शतक का विशेष निःशुल्क प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। यह फ्री शो 26 फरवरी 2026, गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे D.L. Multiplex में प्रदर्शित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार यह केवल एक विशेष शो होगा और टिकट व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क रहेगी। हालांकि प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगा, इसलिए दर्शकों से समय से पूर्व पहुंचने की अपील की गई है।

कार्यक्रम का सौजन्य जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद प्रकाश मिरी एवं इंजी. आनंद प्रकाश मिरी द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने नागरिकों से अपने परिवार और इष्टमित्रों के साथ पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
फिल्म ‘शतक’ के माध्यम से दर्शकों को राष्ट्रभक्ति, संघर्ष और प्रेरणा का संदेश देने का उद्देश्य रखा गया




