छत्तीसगढ़बेमेतरा

दोस्त ही निकले कातिल! शराब, गाली और तालाब में डुबोकर हत्या, बेमेतरा में सनसनी

लोकेशन :बेरला, जिला बेमेतरा (छत्तीसगढ़)

रिपोर्टर : ब्यूरो रिपोर्ट

बेमेतरा के बेरला से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सवाल ये है कि क्या सिर्फ गाली देने पर कोई अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर सकता है? और क्या हत्या के बाद लाश को तालाब में पत्थर से दबाकर आरोपी चैन से घर लौट सकता है?बेरला पुलिस ने एक ऐसे ही खौफनाक हत्याकांड का खुलासा किया है।मामला 25 जनवरी की रात का है, जब प्रवीण उर्फ प्रीत द्विवेदी अचानक लापता हो गया। परिजन परेशान थे, पुलिस तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान जब पुलिस ने प्रवीण के करीबी दोस्तों ढालेंद्र उर्फ संजू और वैभव सोनी से कड़ाई से पूछताछ की, तो जो सच सामने आया उसने हर किसी को सन्न कर दिया।पुलिस के मुताबिक, घटना की शुरुआत शराब पार्टी से हुई।

आरोपी और मृतक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रवीण ने गाली दी, जिससे ढालेंद्र आपा खो बैठा। विवाद इतना बढ़ा कि खरगा तालाब के पास मारपीट शुरू हो गई और गुस्से में ढालेंद्र ने प्रवीण का गला पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ऊपर आने से रोकने के लिए उस पर भारी पत्थर रख दिया गया।हालांकि अब इस सनसनीखेज हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों और नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मामले में कुछ लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है और लेन-देन हुआ है। आरोपों के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने थाने का घेराव किया और निष्पक्ष जांच की मांग की।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, लेकिन सवाल अब भी कायम है—क्या सच पूरी तरह सामने आएगा या इस कत्ल की कहानी में और भी राज दफन हैं?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button